रेलवे ट्रैक पर मिला चिकित्सक की पत्नी का शव


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)वाराणसी छ्परा रेल मार्ग पर स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिंगनल के पास एक 43 वर्षीय महिला का ट्रेन से कटा शव बरामद कर बैरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान माया देवी पत्नी डा. बसंत मौर्य (निवासी मधुबनी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की भोर में माया देवी किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गए लोगों ने इसकी सूचना सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर बैरिया पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। मृतका के पति डा बसंत मौर्य का कहना है कि मेरी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज वराणसी में चल रहा था।मानसिक बीमारी के चलते ही ट्रेन से कटकर उसने आत्महत्या कर ली। माया देवी के तीन पुत्र है। परिवार में किसी तरह का अभाव नहीं था।

Editor CP pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

8 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

8 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

8 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

8 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago