बलिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में सिकन्दरपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 11 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के कठौड़ा में हुई अनीश शर्मा (निवासी खरीद) की हत्या के मामले में हत्यारोपी तथा उसके शरणदाता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
सिकन्दरपुर पुलिस सर्विलांस सेल के माध्यम से घटना के सफल अनावरण का प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को एसआई गणेश पाण्डेय मय हमराह ने सर्विलांस सेल व मुखबीर की मदद से धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506 भादवि तथा बढोत्तरी धारा 120B भादवि से सम्बन्धित मुकदमें में वांछित अनुज राय पुत्र ओमप्रकाश राय (निवासी कठौड़ा) तथा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को शरण देने वाले अभियुक्त अविनाश राय उर्फ मिया राय पुत्र बृज कुमार राय (निवासी लिलकर) को भारत आपार्टमेन्ट द्वारिका, नई दिल्ली सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को न्यायालय द्वारिका कोर्ट नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत कर ट्राजिट रिमाण्ड लेकर बलिया पहुंची पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई गणेश पाण्डेय, एचसी राकेश यादव व वेद प्रकाश दूबे, कांस्टेबल रत्नाकर यादव व विमल सिंह शामिल रहे।
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…