डॉक्टर ने 110 साल की रामकली की जांघ का किया सफल ऑपरेशन

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने 110 वर्षीय वृद्धा रामकली की जांघ का सफल ऑपरेशन किया। पुवायां तहसील के सिहोरा गांव निवासी पंचम की पत्नी रामकली हाल ही में गिरकर घायल हो गई थीं। अधिक उम्र के कारण कई चिकित्सकों ने सर्जरी करने से हाथ खड़े कर दिए। परिवारजन जब निराश हो गए तो वे उन्हें डॉ. आकाश के पास लेकर पहुंचे,चुनौती को स्वीकार करते हुए डॉ. आकाश ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत ऑपरेशन किया जो पूरी तरह सफल रहा।ऑपरेशन के बाद रामकली स्वस्थ महसूस कर रही हैं और धीरे-धीरे चलने-फिरने लगी हैं। उनके आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि 1 जनवरी 1915 है। इस हिसाब से वे देश की सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल हो गई हैं। जिनका सफल ऑपरेशन शाहजहांपुर के चिकित्सा इतिहास में एक मिसाल बन गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

6 hours ago