Categories: Newsbeat

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की प्रति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर अथवा डॉ. नूतन ठाकुर आगामी विधानसभा चुनाव में देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष भीमसेन राव ने दोनों में से किसी एक को देवरिया सदर से चुनाव मैदान में उतारने का प्रस्ताव भेजा है।प्रस्ताव में अमिताभ ठाकुर के देवरिया में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यकाल का उल्लेख किया गया है। साथ ही, हाल के दिनों में अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर के खिलाफ पुराने मामले में एफआईआर दर्ज होने तथा अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के घटनाक्रम का भी जिक्र किया गया है।भीमसेन राव के मुताबिक, क्षेत्र के अनेक लोग चाहते हैं कि दोनों में से कोई एक देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर इन घटनाक्रमों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखे।इस संबंध में डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा कि प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम घोषणा नहीं हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

44 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

5 hours ago