Categories: Newsbeat

बगैर अनुमति ड्रोन उड़ाने पर होगी कड़ी कार्यवाई—थानाध्यक्ष

ड्रोन उड़ने के अफवाह से हरकत में आई प्रशासन, ड्रोन संचालकों की थाने में हुई बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना परिसर मे ड्रोन कैमरा संचालकों की एक आवश्यक बैठक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ।
बैठक में ड्रोन संचालकों और मालिकों को बताया गया कि जिनके ड्रोन कैमरे का पंजीकरण नही हुआ है वे उनका रजिस्ट्रेशन तत्काल थाने पर करा लें साथ ही उन्हें यह भी बताया गया की बगैर पंजीकरण के यदि किसी ने कही ड्रोन उड़ाई तो उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने ड्रोन संचारकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र मे ड्रोन उड़ानें के पूर्व थाने पर सूचना देना अनिवार्य होगा अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने ड्रोन को सुरक्षित संचालन व निगरानी तय करने के लिए एक समिति थाना पर गठन है जो नियमो को कड़ाई से निगरानी करेंगी।
इस दौरान आनंद कुमार,विशाल कुमार, आशीष जायसवाल, संदीप कुमार विश्वकर्मा,मोनू यादव, मुन्ना साहनी, शिवसागर, बृजेश कुमार, प्रद्युम्न, बीरु कुमार,मनोज कुमार, पवन,सुरेंद्र,रवि प्रताप ,मेवालाल, रमेश ड्रोन संचालक एवं मालिक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

8 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

12 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

13 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

22 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago