महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, रसोईघर, छात्रावास और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक गतिविधियों के संचालन के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के मुख्य गेट पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि प्रवेश द्वार और आस-पास के क्षेत्र की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। रसोईघर के निरीक्षण के दौरान रोटी मेकिंग मशीन बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मशीन के संचालन के लिए तत्काल प्रशिक्षण दिलाने और उसके नियमित उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए पोषण मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
परिसर एवं छात्रावास में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद भी किया और उनसे विज्ञान, कंप्यूटर तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी समस्या की स्थिति में छात्राएं सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं।
निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, फरेंदा में कक्षा 6, 7 और 8 की कुल 89 छात्राएं उपस्थित पाई गईं, जबकि खजूरिया विद्यालय में 64 छात्राएं मौजूद थीं।
अंत में उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से दुरुस्त किया जाए, ताकि छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।
कोलकाता/मालदा (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में जजों के घेराव…
नई दिल्ली/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही…
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…
बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…