डीएम की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान माह जुलाई के संदर्भ में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने माह जुलाई में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के विषय में सम्बंधित अधिकारियों से उनके विभाग के दायित्वों और संचारी रोग के दृष्टिगत विभागीय तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। साथ ही डेंगू, चिकनगुनिया और कालाजार के आए मामलों की वर्षवार जानकारी ली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2024 में डेंगू के 13, चिकनगुनिया के 06 और कालाजार के शून्य प्रकरण रिपोर्ट हुए हैं और किसी भी प्रकरण में मरीज की मृत्यु नही हुई है।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान के संदर्भ में ब्लॉकस्तरीय स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति के शत–प्रतिशत सत्रों को माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एमओआईसी से हाई ग्रेड फीवर (तीव्र ज्वर) के प्रकरणों में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के साथ सीबीसी और विडाल टेस्ट अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इलाज के साथ बचाव पर सभी विभाग विशेष जोर दें, ताकि संचारी रोग के मामलों को न्यूनतम रखा जा सके।
उन्होंने सभी नगर निकायों और पंचायतीराज विभाग को विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि सफाई अभियान में छोटे–बड़े स्थिर जलस्रोतों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। नालियों की भी सफाई करवाएं। साथ ही एंटीलार्वा और ब्लीचिंग पाउडर आदि का भी छिड़काव कराएं। झाड़ियों आदि की सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने पानी की टंकियों और टैंकरों और ट्यूबवेल आदि में क्लोरीन डोजिंग का भी निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के गृह भ्रमण को शत–प्रतिशत सुनिश्चित करवाएं। विद्यालयों में बच्चों और उनके अभिभावकों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासीय विद्यालयों की व्यापक पैमाने पर साफ–सफाई हेतु निर्देशित किया। जेई/एईएस के तहत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर साफ-सफाई व टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देशित किया।
डेंगू जागरूकता सप्ताह के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम और जरूरी तैयारियों को पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इससे पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पीपीटी के माध्यम से सभी विभागों के दायित्वों और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी को अवगत कराया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा, जबकि डेंगू जागरूकता सप्ताह 12 अगस्त से 18 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एमओआईसी रतनपुर डॉ आर.के. सिंह का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद व डॉ राकेश कुमार, एसडीएम पी.के.राय डीआईओएस अमरनाथ राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, डीपीओ दुर्गेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी महराजगंज आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

1 hour ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

1 hour ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago