बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, 11 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू (एच-5 एन-1) से बचाव हेतु समीक्षा बैठक आयोजित हुई। हाल ही में रामपुर जिले के एक पोल्ट्री फार्म में इस वायरस की पुष्टि होने के बाद डीएम ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

डीएम ने पोल्ट्री फार्म, प्रवासी पक्षियों के ठिकानों, अभ्यारण्यों और जलाशयों में सतत मॉनिटरिंग के आदेश दिए। इस दौरान 11 सदस्यीय टास्क फोर्स और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम (9456446462, 9837228551, 9412607658) का गठन किया गया।

पशुपालन, वन, स्वास्थ्य, पुलिस और पंचायतीराज विभाग को समन्वय से कार्य करने, साफ-सफाई बनाए रखने, बायो-सिक्योरिटी का पालन करने, मृत पक्षियों की तत्काल सूचना देने, खुले वाहनों से पक्षियों का परिवहन रोकने और भारत सरकार के एक्शन प्लान (2021) के निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि मृत पक्षियों को न छुएं, मांस व अंडे को अच्छी तरह पका कर ही खाएं, हाथ धोने की आदत डालें और संक्रमित क्षेत्र में जाने से बचें। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

60 minutes ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

1 hour ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

1 hour ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

3 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

14 hours ago