महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एनएच–24 गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के अन्तर्गत जनपद महराजगंज क्षेत्रांतर्गत सड़क निर्माण के प्रगति की समीक्षा संबंधित विभागों के साथ की गयी।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम राजमार्ग निर्माण हेतु अधिगृहित जमीनों व मकानों के प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाए जाने, छूटे हुए मकानों के मूल्यांकन और वृक्षों के कटान के संबंध में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने सभी जिम्मेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण हेतु गजट के अनुसार भूमि के बकाया धनराशि का भुगतान 20 जून तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा अगली समीक्षा बैठक में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उपजिलाधिकारी, तहसीलदार नौतनवां व फरेंदा की संयुक्त जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए निर्देशित किया गया कि हल्का लेखपाल के माध्यम से समय से प्रतिकर भुगतान की धनराशि का वितरण सुनिश्चित करें। अगली समीक्षा बैठक की तिथि 20 जून निर्धारित करते हुए हल्का लेखपालों को कड़ा निर्देश दिया कि प्रतिकर भुगतान का वितरण प्राथमिकता के आधार पर उक्त तिथि से पूर्व पूर्ण करें। शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में डीएफओ, नवीन प्रकाश शाक्य, परियोजना निदेशक एनएचएआई ललित प्रताप पाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी व अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, उपजिलाधिकारी नौतनवां नंद प्रकाश मौर्या, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपास्थित रहें।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…