अवैध नशीली दवा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन के साथ ठूठीबारी व पीपीगंज का रहने वाले युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत – नेपाल बार्डर से सटे बरगदवां पुलिस, स्वाट टीम व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एक लक्जरी कार सहित प्रतिबंधित नशीली दवाओ के साथ दो शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसमे एक ठूठीबारी तथा दूसरा पीपीगंज का निवासी है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। सूत्रों की माने तो अवैध दवा कारोबार में संलिप्त और सक्रिय दो सदस्यों की गिरफ्तारी होने के बाद कई अन्य तस्कर सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार बार्डर एरिया में अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के क्रम में बरगदवां पुलिस, स्वाट टीम व 22वी बटालियन एसएसबी जवानों की संयुक्त रूप से चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने क्षेत्र चकरार एसएसबी रोड के समीप एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 53 डीक्यू 1247 रोककर तलाशी ली तो भारी मात्रा में अवैध नशीली इंजेक्शन 499 एम्पुल डायजेपम, 500 एम्पुल प्रोमेन्थोजाइन, 523 एम्पुल ब्यूरोनार्फिन, 484 अदद एनआरएक्स रैपर, दो अदद मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड व 140 रुपए नगद भी बरामद हुआ। इसके साथ ड्रग्स कारोबार में संलिप्त दो तस्कर इरशाद अली पुत्र स्व० आबिद अली निवासी सड़कहवां थाना ठूठीबारी व सन्नी जायसवाल पुत्र अजय जायसवाल निवासी नगर पंचायत पीपीगंज निवासी वार्ड संख्या- 03 आजाद नगर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उपरोक्त प्रतिबंधित दवा पीपीगंज से लाकर नेपाल राष्ट्र भेजे जाने की योजना थी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम में देवेंद्र सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, राजवीर पाठक, दीपक सिंह, हृदय यादव, एसआई राजीव कुमार तिवारी, राजेश यादव, पवन कुमार, एएसआई दिलीप सिंह, जीडी शंभू कुमार, धनंजय कुमार शामिल रहे है।
इस संबंध में एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ड्रग्स कारोबार में संलिप्त दो तस्करों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago