रैन बसेरा, अलाव आदि का किया निरीक्षण, असहाय लोगों को वितरित किया कंबल
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने रविवार देर रात ठंड से बचाव के इंतजामों अलाव, रैन बसेरा आदि का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान स्टेशन पूरवा स्थित रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन तथा मेहदावल बाईपास पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया।
रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर रुके लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि देर रात्रि के समय खुले आसमान में कोई आम जनमानस न रहें। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाये। भ्रमण के दौरान उक्त स्थानों पर असहाय लोगों को कंबल भी वितरण किया तथा पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाने के लिए नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।
भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे सहित क्षेत्रीय राजस्व निरिक्षक एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…
NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…
✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…
भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…
देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…