महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि, जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब द्वारा जनपद की पहचान स्वर्गीय शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति स्थापित कराई गई थी जो मौजूदा स्थिति में अगल- बगल के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मूर्ति को ढ़क दिया गया है।सक्सेना की मूर्ति से अतिक्रमण हटवाया जाय अन्यथा आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने खुद मंगलवार को मौके पर पहुंच कर नगर पालिका के ईओ को सक्सेना की मूर्ति के अगल- बगल से अतिक्रमण हटवाने, स्वच्छता रखने तथा सीढ़ी की रेलिंग ठीक करवाने और अधूरे कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव,शैलेष पांडेय,अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री विनय कुमार नायक,उपाध्यक्ष सुशील शुक्ल, नवीन प्रकाश मिश्रा,राकेश प्रजापति आदि पत्रकार मौजूद रहें।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…