ईवीएम–वीवीपैट स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर डीएम सख्त,मासिक निरीक्षण में व्यवस्थाओं को परखा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम वेयरहाउस/गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम पर तैनात सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया गया। विद्युत सुरक्षा उपायों, बैकअप व्यवस्था और कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, गार्ड रूम की सुविधाओं तथा वाहन पार्किंग के लिए बने टीनशेड की स्थिति का भी निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। Election Commission of India के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल निर्धारित नियमों के तहत ही अनुमन्य करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच और सुरक्षा रजिस्टर को अद्यतन रखने पर भी बल दिया गया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रशांत कुमार सहित निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियमित मॉनिटरिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यायपालिका की लक्ष्मण रेखा: आदेश की अवहेलना और अवमानना में क्या है अंतर?

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ न्यायपालिका लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन किसी भी संवैधानिक…

9 hours ago

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

11 hours ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

12 hours ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

12 hours ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

12 hours ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

12 hours ago