श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर शिव भक्तों संग जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं कांवर यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मार्गों की बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी श्रद्धालु या कांवरिया को यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो तत्काल प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी ड्यूटी में लगे अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए और उनकी हरसंभव सहायता की जाए। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए।
श्री तामेश्वरनाथ धाम परिसर के साथ ही पंडाल, पोखरे व अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूजा व जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

9 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

9 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

9 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

12 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

12 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

12 hours ago