संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने किया संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सौम्यता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करना हमारी प्राथमिकता है। हमने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि हमने परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो। हमने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं ताकि परीक्षा की निगरानी की जा सके।
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…
गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…
नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…
फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…
किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…