तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि दिनांक 09 से 11 मार्च 2024 तक एथलेटिक्स पुरूष/महिला वर्ग, हैण्डबाल, बास्केटबाल एवं कुश्ती पुरूष सीनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा द्वारा किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने अतिथि को बुके एवं बैच देकर स्वागत किया उसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा महिला वर्ग की 100 मी. दौड को हरी झण्डी दिखाकर एवं हैण्डबाल खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश प्रसाद, जिला फुटबाल संघ के सचिव बीके विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव व स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।


उन्होंने बताया कि दिनांक 09 मार्च 2024 को एथलेटिक्स महिला वर्ग की सीनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे 82 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।
हैण्डबाल पुरूष सीनियर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन के मैच का परिणाम इस प्रकार है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम गांधी इण्टर कालेज के मध्य खेला गया जिसमें 7-5 से स्पोर्ट्स स्टेडियम विजय प्राप्त किया विजेता टीम से अमित एवं उमेश ने 3-3 गोल किये।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज बनाम किसान इण्टर कालेज के मध्य खेला गया। जिसमें 13-16 से किसान इण्टर कालेज विजय प्राप्त किया। विजेता टीम से सहबाज ने 4 एवं शाहील ने 3 गोल किये। प्रतियोगिता का तीसरे मैच आदर्श इण्टर कालेज बनाम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज मध्य खेला गया। जिसमें 09-04 से आदर्श इण्टर कालेज विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से अमन राय ने 3 गोल अंशू ने 2 गोल किए। प्रतियोगिता का चौथे मैच सी0बी0 मिश्रा इण्टर कालेज बनाम अनिल पब्लिक विद्यालय के मध्य खेला गया। जिसमें 10-08 से अनिल पब्लिक विद्यालय विजय प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से अनुराग शर्मा एवं चमन ने 02-02 गोल किएl एथलेटिक्स एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में दिपक यादव, संदीप कुमार, अनुज मनोज यादव, खेलों इण्डिया प्रशिक्षक यादवेन्द्र यादव, मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक आलोक यादव, आनन्द गौड, अभिषेक प्रजापति, विमलेश धु्रव, राज सिंह, संदीप यादव, अनुज कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी। दिनांक 10 मार्च 2024 को एथलेटिक्स, बास्केटबाल पुरूष वर्ग की प्रतियोगिताये होगी तथा हैण्डबाल पुरूष वर्ग के दोनो सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच खेला जायेगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…

6 hours ago

जेल में मां और बच्चों की जिंदगी बदलने की पहल, 10 बिंदुओं पर सुधार का एजेंडा

सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…

8 hours ago

हिमालय की गोद में साहित्य और संस्कृति का वैश्विक संगम

Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…

8 hours ago

छलनी से स्मार्टफोन तक: बदल गया करवा चौथ का अंदाज

व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…

8 hours ago

करवा चौथ : प्रेम, समर्पण और विश्वास का पावन पर्व

चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…

8 hours ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

10 hours ago