
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत मेंहदावल बाईपास, मधुकुंज से अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया चौकी तक पैदल गस्त किया गया।
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार खलीलाबाद बृजेश सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक थाना खलीलाबाद रामकृपाल सिंह, टीएसआई, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारी–कर्मचारीगण मौजूद रहे।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस