संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने अति पिछड़े अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित एकीकृत विकास योजनान्तर्गत सामुदायिक विकास केन्द्रों के निर्माण हेतु भूमि का चिन्हांकन कराते हुए रू 645.00 लाख का प्रस्ताव निदेशक, समाज कल्याण, उप्र लखनऊ को भेजा है।
उन्होंने बताया कि विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी के प्रस्ताव दिनांक 27 अगस्त 2023 के क्रम में कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए विधानसभा मेंहदावल के विकास सांथा के 05 अति पिछड़े अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों अठलोहिया, अगियौना, डबरा, देवकली, परसाशुक्ल में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु रू 402.93 लाख, ग्राम प्रधान भोगीपुर की प्रधान रेनू के प्रस्ताव दिनांक 30 जून 2023 के क्रम में विकास खण्ड नाथनगर के भोगीपुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु रू0 80.77 लाख तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाठक के प्रस्ताव दिनांक 21 जुलाई 2023 के क्रम में ग्राम लहुरेंगॉव एवं धौरहरा में रू0 161.30 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…