होगी प्रसूता के मौत की जांच

राष्ट्र की परम्परा ने प्रमुखता से खबर को किया प्रकाशित

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के छोटे कस्बों में बड़े डाक्टरों ने अपने नाम पर हॉस्पिटल खोल रखा है। जिसमे इलाज कौन करता है कैसे होता है इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है । बीते दिनों जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में एक प्रसूता को सर्जरी द्वारा बच्ची पैदा हुई । लेकिन सर्जरी के कुछ देर बाद से ही प्रसूता को तबियत बिगड़ने लगी तबियत बिगड़ने पर निजी हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने प्रसूता जो भटनी के रायबारी ग्राम सभा निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी निभा सिंह को अन्यत्र ले जाने की बात परिजनो से करने लगे और परिजनो से बकाया रकम भी जमा कराने का जोर दिया परिजनो ने रकम जमा करने के उपरांत निभा सिंह को देवरिया स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया उसके उपरांत परिजनो ने भटनी थाने में इस प्रकरण में न्याय की उम्मीद से लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिसपर निभा का शव परीक्षण हेतु देवरिया ले जाया गया शव परीक्षण के उपरांत निभा सिंह की अंत्येष्ठि की गई इस मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया की इस मामले में हॉस्पिटल और इस प्रकरण से संबंधित जांच शुरू हो चुकी है दोसियो के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

rkpshomnath

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

1 hour ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

2 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

2 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

4 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

5 hours ago