डीएम की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप योजना की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप योजना की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर 9 सभी प्रकरणों में समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कुल 16 आवेदनों पर समीक्षा हुई जिसमें सभी 16 लाभार्थी पात्र पाए गए एवं स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत कुल 41 प्रकरण प्रस्तुत किए गए जिसमें सभी 41 लाभार्थी पात्र पाए गए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत जो बच्चे अपने माता-पिता दोनों या माता या पिता में किसी एक को 1 मार्च 2020 के बाद कोविड काल के दौरान खो चुके हैं उनको 18 साल की आयु या इंटर पास तक रू0 2500 प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान किया गया है जिससे उनकी शिक्षा दीक्षा पालन पोषण सही प्रकार से हो सके। जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरांत लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव राय, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा0 सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात दीपांशी राठौर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक, जिला प्रोबेशन विभाग अशोक कुमार सिंह, सीपीओ महेश कुमार गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

21 minutes ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

11 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

11 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago