डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ मिलकर योजना के तहत एक मॉडल सोलर गांव के चयन पर विस्तार से चर्चा की। यह निर्णय लिया गया कि चयनित ग्राम में शत-प्रतिशत घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट, सोलर पंप तथा सड़क मार्गों पर सोलर स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना की जाएगी। साथ ही पंचायत भवन, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र जैसे सभी सरकारी भवनों पर भी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना, ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, यूपीनेडा के परियोजना निदेशक अरविंद वर्मा सहित समिति के अन्य अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

7 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

7 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

7 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

7 hours ago