डीएम ने की ₹50 लाख से अधिक की लागत से निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच प्रत्येक माह करें 3 सदस्यीय कमेटी -जिलाधिकारी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख रुपए से अधिक की लागत की कुल स्वीकृत धनराशि ₹747.51 करोड़ की 88 निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार सभी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गईl कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि दिसंबर माह में निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाए जाने तथा कमेटी द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया।
पेयजल परियोजना गैसड़ी ग्राम पंचायत एवं शिवा नगर ग्राम पंचायत में विद्युत कनेक्शन देने में विलंब पर अधिशासी अभियंता विद्युत का जवाब तलब किया गया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा का हैंड ओवर लेते हुए स्टाफ की नियुक्ति कर उद्घाटन किए जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया।

उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी बलरामपुर में सीवर लाइन कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करें वरना उनके विरुद्ध एफआईआर कराते हुए आरसी जारी की जाएगी।

बैठक में अनुपस्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशीष कुमार द्विवेदी का वेतन रोके जाने तथा निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता पर कार्यदाई संस्था पैक्सफेड को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव शासन में भेजे जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार, डीएसटीओ मोहम्मद नासेह, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

2 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

12 hours ago