डीएम ने की पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग के मरम्मत कार्य की समीक्षा

●3 नवंबर तक पिड़रा पुल एप्रोच मार्ग होगा आवागमन योग्य
●डीएम ने आदर्श चौराहा पर रुट डाइवर्जन का साइनएज लगाने का दिया निर्देश
●जन सुविधा के लिए पिड़रा पुल एवं एप्रोच मार्ग के निकटवर्ती गांव के आवागमन हेतु वाया सेमरौना का किया गया रुट डाइवर्जन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग के मरम्मत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित में एप्रोच मार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर आवाजाही योग्य बनाया जाये। डीएम ने मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि गुर्रा नदी के जलस्तर एवं तेज प्रवाह की वजह से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। नदी एप्रोच मार्ग के नये स्थानों पर कटान कर रही है, जिसे रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा एप्रोच मार्ग की मिट्टी गीली हो गई है। सबसे पहले मिट्टी को स्टेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आगामी 3 नवंबर की सायंकाल तक एप्रोच मार्ग को आवागमन योग्य बना लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने रुद्रपुर के आदर्श चौराहा के दृश्य स्थल पर पुल के मरम्मत कार्य जारी होने की वजह से रूट डायवर्जन होने का साइनएज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइनएज से यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक पिड़रा पुल से वापस नहीं आना पड़ेगा। उन्होने कहा कि पचलड़ी, रमपुरवॉ, सुल्तानी, पलियॉ, भेलऊर, जगदीशपुर, बहोरा दलपतपुर, नरायनपुर गांव आदि के निवासी नरायनपुर पुल से वाया सेमरौना पुल होते हुए आदर्श चौराहा तक जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने पचलड़ी से नरायनपुर पुल तक के डायवर्जन मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की दृष्टि से संवेदनशील बिंदुओं पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही पुलिस के जवानों की तैनाती की जाए। उन्होंने तटबंध से होकर जाने वाले इस मार्ग के प्रारंभिक दो किलोमीटर की मरम्मत कराने के संबंध में अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग पर हुए कटान की वजह से लोगो को आवाजाही में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुडे अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला, सीओ जिलाजीत, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

3 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

12 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

12 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

12 hours ago