बाजार में 100 रुपया किलो अंगूर


सिकन्दरपुर/ बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो गया। पूजन सामाग्री के साथ फल बाजार सज चुके हैं। थोक मंडी से लेकर खुदरा मंडियों में फलों की बिक्री तेज हो गई है। बाजार समिति में फल की खरीदारी को लेकर पूरे दिन भीड़-भाड़ रही। बाजार में स्थाई और अस्थाई फलों की दुकानों से बाजार गुलजार हो चुका है। बाजार में फल इस बार बीते साल की तुलना में कुछ महंगे हैं, लेकिन कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद लग रही है। छठ पूजा में फल का महत्व है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार सभी फलों की खरीदारी कर रहे हैं। शनिवार से खरीदारी में और तेजी आएगी। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। इसदिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। इसको लेकर कद्दू खरीदना अनिवार्य रहता है। इसलिए कद्दू के दाम में उछाल रहा। भारी मांग की वजह से 50 रुपये से लेकर सौ रुपये तक कद्दू बाजार में बिके। गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों और थोक के साथ खुदरा मंडियों में अलग-अलग रेट देखने को मिला। बाजार में कद्दू 50 से 60 रुपए किलो मिल रहा था।कोलकाता का नारियल उतरा बाजार में बाजार में इसबार कोलकाता का नारियल उतरा है। खुदरा बाजार में नारियल 60 रुपए से लेकर 100 रुपए जोड़ा मिल रहा है। बीते साल यह 50 से 80 रुपए में मिल रहा था। तीन तरह के सेब बिक रहे हैं। जिनकी कीमत 80 रुपए से 150 रुपए तक है। सौ रुपए वाले सेब की बिक्री अधिक है। ईंख इसबार 50 रुपए जोड़ा बिक रहा है। बीते साल यह 30 रुपए मिल रहा था। बड़ा नींबू 80 रुपए जोड़ा है। नींबू इसबार महंगा है। इसकी आवक भी कम हुई है। नारंगी 60 रुपए, नाशपाती 120 रुपए, अमरूद 70 रुपए, केला घौद 500 से एक हजार रुपए, सुथनी, 80 रुपए किलो, कच्चा हल्दी 120 रुपए किलो, कच्चा अदरक 160 रुपए किलो मिल रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

5 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

6 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

6 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

8 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

8 hours ago