बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रेवती थाना क्षेत्र में एक फोटोग्राफर का शव मिला है परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है पुलिस मामले की जांच कर रही है मानगढ़ गांव के रहने वाले 24 वर्षीय चंदन कुमार का शव खाकी बाबा के मठिया के पास गेहूं के खेत से बरामद हुआ
चंदन 18 मार्च की शाम को अपने भाई के साथ खाना खा रहा था इस दौरान उसे एक फोन आया वह कुछ देर में लौटने की बात कहकर गया इसके बाद वह लापता हो गया अगले दिन परिजनों ने रेवती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई 21 मार्च को मानगढ़ सिवान के पास खून के धब्बे मिले शनिवार को क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की खोजबीन के बाद चंदन का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया परिजनों ने शव की पहचान की मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और वीडियो फोटोग्राफी का काम करता था परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया और दोकटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई चंदन के पिता श्याम बिहारी प्रसाद बिंद सहित परिजनों का रोल रो-रोकर बुरा हाल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

12 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

15 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

16 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago