महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की गई।पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अब तक सिर्फ 193 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएम सूर्यघर योजना हेतु वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर प्रति माह न्यूनतम 50 सोलर प्लांट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के सभी एक्सईएन को नेडा से नेट मीटर प्राप्त होने के 01 सप्ताह के भीतर लगाने हेतु निर्देशित किया। कहा कि किसी भी स्तर पर योजना में विलंब को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार– प्रसार का निर्देश दिया। कहा कि पीएम सूर्यघर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, पीओ नेडा गोविंद तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…