सतरांव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सतरांव में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का आयोजन अभिनव यादव द्वारा किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने चौपाल को संबोधित कर बताया गया कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा देश संविधान बनाया गया।इस संविधान में स्वतंत्रता का अधिकार डॉ भीमराव अंबेडकर ने दिया, और यह संविधान अल्पसंख्यक पिछड़े, दलित एवं सर्व समाज एवं देश हित में बनाई गई है। लेकिन बीजेपी के लोगों द्वारा इसके बदलने के प्रयास लगातार किया जा रहा हैं। और इसको लेकर पूरा देश विरोध में खड़ा है। उन्होंने बताया कि आज आमजनमानस महंगाई से त्रस्त है और नौजवान सड़को पर मारा मारा फिर रहा है, वही किसान फसल की अच्छी कीमत पाने के लिए तरस रहा हैं। चौपाल में भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से आजिज जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी को स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से गेनालाल यादव, वीरेंद्र चौधरी, मुरली मनोहर जायसवाल, गोपी यादव एवं पारसनाथ यादव ने सम्बोधित कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया।
इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
फोटो X राहुल-अखिलेश से तेजस्वी तक एक मंच पर, SIR और CEC के मुद्दे पर…
सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…
एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…
फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…
गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…