डीएम ने की फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में 25 जून से 25 जुलाई 2025 तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत छूटे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। गोल्डन कार्ड बनने से किसान को के०सी०सी०, लेवी पर धान-गेहूं बिक्री, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन, उद्योग इत्यादि विभागों की योजनाओं में सीधे लाभ प्राप्त होगा।
वर्तमान में जनपद अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 278850 के सापेक्ष अब तक 124906 कृषकों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है। गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए कृषक का खतौनी में नाम एवं आधार में नाम लगभग समान होना चाहिए। जिसमें 15% से अधिक मैचिंग स्कोर होने पर किसान का गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश हैं।
जिलाधिकारी द्वारा तीनों उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि कैंप अभियान ड्यूटी के अनुसार प्रति दिवस की प्रगति से उन्हें अवगत कराया जाए। इसकी साप्ताहिक समीक्षा होगी एवं छूटे हुए सभी किसानों को इस अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से लाभान्वित किया जाए।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, उप कृषि निदेशक डॉ० राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ० सर्वेश कुमार यादव, खंड विकास अधिकारीगण, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर राकेश, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

11 hours ago