पेयरिंग और मर्ज के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार

बीआरसी से मुख्य चौराहे तक की नारेबाजी

भलुअन/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सैकड़ों की संख्य में बीआरसी पहुंचे शिक्षकों ने सरकार द्वारा स्कूलों के पेयरिंग, समायोजन और बिना मानक के सरप्लस किए गए शिक्षकों के विरोध में धरना दिया।
ब्लाक अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में ब्लाक के सभी शिक्षक लामबंद होकर नारेबाजी करते हुए बीआरसी परिसर से मुख्य मार्ग तक गए और सरकार की नीतियों पर विरोध प्रदर्शित किया। ब्लाक अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आरटीई एक्ट के विपरीत मनमाने तरीके से विद्यालयों को मर्ज कर रही है। जो गरीब छात्रों और अभिभावकों के हित में नहीं है, अतः तत्काल सरकार को इस आदेश को वापस लेना चाहिए। शिक्षक नेता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का मनमाना रवैया नहीं चलेगा। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि अधिकारी मानक विहीन विद्यालयों को धड़ल्ले से मान्यता प्रदान कर रहे है, जिसका असर परिषदीय विद्यालयों पर पड़ रहा है। सभा को अजय यादव, अजय मणि, दिनेश सिंह, शिवानंद यादव, सुभाष यादव, युगेश तिवारी, संजय गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान चंद्रभूषण तिवारी, जयनाथ यादव, दिनेश कुमार, रामप्रवेश यादव, अभिनंदन सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago