डीएम ने किया विकास कार्यों और सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा विकास कार्यों और सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई देते हुए आगे भी प्रगति को बरकार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद का स्थान बेहतर होने के बावजूद कुछ योजनाओं में प्रगति अपेक्षित नहीं रही। जिन योजनाओं में जनपद का ग्रेड ‘बी‘, ‘सी‘, ‘डी‘ अथवा ‘ई‘ है, संबंधित अधिकारी तत्काल समीक्षा करते हुए प्रदर्शन में सुधार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी न सिर्फ योजनाओं की प्रगति को बेहतर करें, बल्कि डाटा फीडिंग की भी समीक्षा करें, क्योंकि गलत डाटा फीडिंग अथवा विलंब से फीडिंग की स्थिति में जनपद की स्थिति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति से अवगत कराने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने 31 जनवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हेतु प्राप्त आवेदनों की भी जानकारी ली। गन्ना अधिकारी को किसानों के गन्ना भुगतान ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीना वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

1 minute ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

44 minutes ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

55 minutes ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

1 hour ago

शराब के नशे में रिश्तों का खून, मेरठ के लावड़ में सनसनी

खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…

1 hour ago

चाकूबाजी से युवक की मौत, इलाके में फैला तनाव

देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago