डीएम ने आंगनबाड़ी भवनों के कायाकल्प से संबंधित बैठक की अध्यक्षता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण में जनपद में 09 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को लर्निंग लैब के रूप में चयनित किया गया था। जिसको 18 संकेतकों/मानकों पर ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 75 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को लर्निंग लैब के रूप में चयनित किया गया है, जिन्हें 18 संकेतकों से संतृप्त किया जाना है, इस हेतु शौचालय व पेयजल की धनराशि विभाग को प्राप्त हो गई है, जिसे जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत को दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 544 आंगनबाड़ी केंद्रों में से प्रथम फेज में 09 आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब के रूप में डेवलप किया गया है एवं द्वितीय पेज में 75 आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाना है।
बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी दो माह में चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में माइक्रोप्लान बनाकर कार्य शुरू कर दिया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प का कार्य अपनी देखरेख में पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की दीवारों पर संत कबीर दास जी का चित्र एवं उनसे संबंधित साहित्यिक विचारों को दर्शाया जाए।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारीगण एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

48 minutes ago

गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, गांधीनगर से ओखा तक खिला कमल; AAP का खाता भी नहीं खुला

गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

52 minutes ago

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…

58 minutes ago

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

2 hours ago

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

2 hours ago