Categories: Uncategorized

डीएम ने गौ संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की पहल को सराहा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को बरहज के कान्हा गो-आश्रय स्थल और खुखुन्दू के कांजी हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बरहज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और तहसीलदार बरहज मौजूद रहे।
कान्हा गो-आश्रय स्थल, बरहज में 284 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 29 मादा और 254 नर गोवंश शामिल हैं। जिलाधिकारी ने गोशाला में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘गोबर पेंट’ निर्माण संयंत्र का अवलोकन किया और इसे पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनुकरणीय स्वदेशी प्रयास बताया। उन्होंने इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाला कदम करार दिया।जिलाधिकारी ने गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ और केला खिलाया। उन्होंने गोशाला में स्वच्छता, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, साइलेज, भूसा और पशु आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, गर्मी और लू से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने खुखुन्दू के कांजी हाउस का दौरा किया, जहां 58 गोवंश संरक्षित हैं। इस अवसर पर पशुचिकित्सा अधिकारी भलुअनी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। यहां भी जिलाधिकारी ने गोवंशों को केला, गुड़ और चना खिलाया। उन्होंने सोलर पैनल और पंखे लगाने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा, “गौ संरक्षण केवल धार्मिक या सांस्कृतिक कर्तव्य नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। गोशाला से जुड़े स्वदेशी प्रयास न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि महिला आत्मनिर्भरता और ग्राम्य विकास को भी नई दिशा दे रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

5 minutes ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

19 minutes ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

53 minutes ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

5 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

18 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

22 hours ago