किसान दिवस के माध्यम से डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए कृषक कराएं ई केवाईसी- उप कृषि निदेशक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। किसान दिवस में किसानों ने अपनी- अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। किसानों ने मुख्य रूप से गन्ना मूल्य भुगतान, नहर में पानी की समस्या, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भूलेख अंकन,अतिक्रमण व भूमि पैमाईश से संबंधित समस्याएं रखी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के आदेश दिए गए।
इस अवसर पर डॉक्टर प्रमोद दीक्षित ने किसानों को जैविक खेती, मधुमक्खी पालन एवं बाजार में अपने उत्पादों को बेचने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए जन सेवा केंद्र के माध्यम से या कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों द्वारा ई केवाईसी कराने का अनुरोध किया। अंत में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को किसने की समस्याओं का समाधान गंभीरता पूर्वक एवं शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । किसान बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन दिवेदी,जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समेत सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

5 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

5 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

5 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

6 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

6 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

14 hours ago