प्रि लिटिगेशन स्तर पर विवादों को निस्तारण हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
रविकांत यादव अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में बुधवार को दुर्गवालिया प्रशिक्षण केंद्र पर मध्यस्तता, लोक अदालत एवं प्रिलिटिगेशन स्तर पर विवादो को निस्तारित करने के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए उनके द्वारा बताया गया की 09.03.2024 को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, इस लोक अदालत में सभी छोटे मोटे मामलो के निस्तारण के भी लोगो से अपील किए और कहे की लोक अदालत अधिक से अधिक मामलो को निस्तारित कर सफल बनावे।
रविकांत यादव अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा लोगो को संबोधित करते हुए प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे मध्याथता केंद्र, लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व प्री लिटिगेशन वाद दाखिल कर मामलो के निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। इनके द्वारा बताया गया की न्यायालय में बहुत अधिक मामले ऐसे है छोटी मोटी बात को लेकर काफी दिनो से चल रहा है उन मामलो के मध्याथत के माध्यम व नये विवादो को प्री लिटिगेशन स्टार निस्तारित किया जा सकता है। मध्यस्थता केंद्र में ना किसी की हार होती है न जीत होती है इसमें पक्षकारों की बातो को सुनकर बीच का रास्ता निकाला जाता है और मामला समाप्त हो जाता है, इसमें पक्षकार को न वकील रखना पड़ता न किसी प्रकार का फीस देना होता है और पक्षकार खुशी से मामले को समाप्त कर अपने घर को जाते है।
इस अवसर पर कार्यालय लिपिक राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, लेखपाल सुरेश प्रसाद गुप्ता, अध्यापकगण उपस्थित लोग रवि प्रकाश सिंह, स्वतांक, विनय कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रसाद व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

1 hour ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

1 hour ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

2 hours ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

2 hours ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

5 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

6 hours ago