Categories: Uncategorized

विद्युत कर्मियों के संभावित हड़ताल को लेकर डीएम ने दी कड़ी चेतावनी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। 20 मई की मध्यरात्रि से विद्युत कर्मियों के संभावित हड़ताल के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संदर्भ में विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में एस्मा एक्ट लागू है इसलिए आवश्यक सेवाओं से जुड़े किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को हड़ताल पर जाने की अनुमति नहीं है। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर जाता है या बिना पूर्व अनुमति कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी उपकरण को नुकसान पहुंचाने सहित विद्युत आपूर्ति को बाधित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं। ऐसे कार्मिकों जिनका पूर्व में कार्य बाधित करने का इतिहास रहा है अथवा जो वर्तमान किसी कारण से संदिग्ध हैं, उनकी सूची दें। एक कॉपी पुलिस अधीक्षक को भी उपलब्ध कराएं। ऐसे तत्वों को कार्य में बाधा पैदा करने से रोकने हेतु जरूरी कदम भी उठाएं। विद्युत विभाग के सभी कार्यालयों पर शत–प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति को सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने 33 केवी के सभी उपकेंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और विभिन्न अभियंत्रण विभागों से सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप तैनात करने का निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार क्रिटिकल उपकेंद्रों पर सीसीटीवी भी लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भंडार में आवश्यक उपकरणों सहित अन्य सामग्रियों का भंडारण सुनिश्चित कर लें। विभिन्न विभागों से तकनीकी कार्मिकों की सूची लेकर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिया।
उन्होंने कहा कि सभी लोग सुनिश्चित करें कि विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा न आए। जो भी ऐसा करने का प्रयास करता हुए मिले उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसमें एफआईआर से लेकर सेवा समाप्ति तक के कदम सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत एक अनिवार्य सेवा है और इसके बाधित होने से लोगों का जीवन संकट में आ सकता है। इसलिए इसको लेकर तनिक भी शिथिलता अधिकारी न बरतें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,अधीक्षण अभियंता वाई.पी.सिंह,अभियंत्रण विभागों के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

52 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

54 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago