बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य का वर्तमान प्रधानाचार्य शुक्ला के द्वारा स्वागत कर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगो द्वारा सेवानिवृत्ति अध्यापकों अंग वस्त्र देखकर स्वागत किया गया।
श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला द्वारा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रेम शंकर पाठक ने उपस्थित अध्यापकों से अपना अनुभव साझा किया, उन्होंने बताया कि विद्यालय एक परिवार के समान होता है जिस प्रकार परिवार का मुखिया किसी सदस्य की गलत रास्ते पर जाने से उसे रोकता है और समझने का निरंतर प्रयास करता है फिर भी कुछ लोग यह जानते हैं कि वह हमारे ऊपर अनुबंध लग रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है परिवार का मुखिया सबका भला चाहता है, इसलिए आप सभी शिक्षक गण विद्यालय के परिवार हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आप सभी लोग एक परिवार के समान मिलकर काम करें और विद्यालय को विकास के पथ पर अग्रसर करते रहे, यही ईश्वर से और आप सभी से मेरी आशा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश तिवारी, परशुराम पाण्डेय, मोतीलाल गुप्ता, पीयूष मिश्रा, राकेश तिवारी, राधाकांत ओझा,रविन्द्र यादव, सुनील पाण्डेय, पुष्पा पाण्डेय, ममता यादव सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…