डीएम ने बीएसए, दो तहसीलदार व तीन बीडीओ सहित 11 अधिकारियों का वेतन बाधित किया

आईजीआरएस संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में आने पर हुई कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आईजीआरएस संदर्भ के निस्तारण में डिफाल्टर प्रकरणों का उत्तरदायित्व तय करते हुए बीएसए, दो तहसीलदार व तीन खंड विकास अधिकारी सहित 11 अधिकारियों के दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त माननीय मुख्यमंत्री जी संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन सन्दर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनावाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि 11 अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का एक, तहसीलदार सलेमपुर के नौ, खंड विकास अधिकारी देवरिया का एक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरा बरहज का एक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सलेमपुर का दो, एडीओ पंचायत का एक, खंड विकास अधिकारी तरकुलवा का एक, खंड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना का एक, तहसीलदार भाटपार रानी का एक, बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक एवं एडीओ पंचायत का एक संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में आ चुका है। जिलाधिकारी ने इन सभी के दिसंबर माह के वेतन को अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। डीएम ने समस्त अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनसुनवाई से जुड़े प्रकरण का निस्तारण संबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें। इसमें कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

2 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

2 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

6 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

7 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

8 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

8 hours ago