डीएम ने उर्वरकों वितरण व परिसंचलन पर सतत् नजर रखे जाने का दिया निर्देश

अवैध परिसंचलन में संलिप्त पाए जाने वालो पर होगी कठोरतम कार्यवाही

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता बनाये रखने व उर्वरकों के अर्न्तराज्जीय परिसंचलन को रोकने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक/समस्त उप जिलाधिकारी/समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि जनपद से लगे बिहार प्रान्त के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सतर्क निगरानी रखी जाय एवं प्रदेश के सीमा से बाहर जा रहे प्रत्येक वाहनों की जांच कर लिया जाए की किसी स्तर पर उर्वरक का परिसंचलन न हो, ताकि जनपद से बाहर उर्वरक न जा सके और भविष्य में उर्वरकों के संभावित अभाव से बचा जा सके। उर्वरकों के अवैध परिसंचन में संलिप्त पाये जाने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व उर्वरक परिसंचलन (नियंत्रण) आदेश 1973 के तहत सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में रबी सीजन की फसलों यथा आलू, दलहन एवं तिलहन की बुआई का कार्य माह सितम्बर के द्वितीय पखवारे से प्रारम्भ हो जाता है कृषकों के द्वारा इन फसलों की बधाई हेतु उर्वरकों का तेजी से क्रय किया जा रहा है। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध उर्वरकों का कृषकों में वितरण पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश प्राप्त है ताकि प्रदेश के बाहर उर्वरक का अवैध परिसंचलन न हो सके एवं सीमावर्ती जनपदो से अन्य राज्यों के कृषकों को उर्वरकों का विक्रय न किया जाय तथा राज्य के कृषकों को भी जोत वही / खतौनी एवं फसल संस्तुतियों के आधार पर ही उर्वरकों को बिक्री हो। उक्त के साथ उर्वरकों की शीर्ष मांग के समय असमाजिक तत्वों द्वारा उर्वरकों का अवैध परिसंचलन का भी प्रयास किया जाता है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व उर्वरक परिसंचलन (नियंत्रण)आदेश 1973 का उल्लंघन है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

7 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

7 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

8 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

8 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

8 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

8 hours ago