महाराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समेकित माध्यमिक विद्यालय धनेवाधनेई को देखा। पंकज वर्मा ने स्ट्रांग रूम और स्टेशनरी पेपर का मिलान कराने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कोडिंग- डिकोडिंग कराने के बारे में जानकारी ली।और विभिन्न नगर पंचायतों के टेबल पर फ्लैश लगाने तथा पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करा ने का भी निर्देश दिया। फरेंदा पहुंचकर रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा एसडीएम मदन मोहन वर्मा से पंचायतों हेतु आवंटित टेबल मतदान कार्मिक पानी व्यवस्था सहित पार्टी डिस्पैच स्ट्रांग रूम व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मतदान केंद्र संख्या-6 पर बने बूथ संख्या 11-12 को देखा और ईओ आनंद नगर को निर्देशित किया पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सीओ फरेंदा ,तहसीलदार ,अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…