डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत सिरसी में निर्माणाधीन ग्रामीण मिनी स्टेडियम, अग्निशमन केन्द्र, ग्राम पंचायत घोरांग में अवस्थित अमृत सरोवर एवं मनरेगा पार्क, राजकीय गेहूं क्रय केंद्र धनघटा, शहीद सत्यवान सिंह जी का निर्माणाधीन स्मारक स्थल और निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के फील्ड को प्लेन और रनिंग ट्रैक तैयार करने तथा मिट्टी भराई के लिए स्टीमेट तैयार करने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने अमृत सरोवर और मनरेगा पार्क के विकास की सराहना की और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी ऐसे ही विकास कार्य कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने राजकीय गेहूं क्रय केंद्र धनघटा का भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारी सहित क्रय एजेंसी को लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद में प्रगति दर्शाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद को बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं किसानों से संपर्क करें और अधिक से अधिक गेहूं क्रय किया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार धनघटा, खंड विकास अधिकारी हैंसर बाजार, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

4 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

4 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

9 hours ago