डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कार्यदायी फर्म मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रा0लि0 के एजीएम से फेज-2 के अन्तर्गत जनपद में 171 प्रोजेक्ट के कार्यों की कम्पोनेंटवार समीक्षा की गई। मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रा०लि० के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कुल 171 नग पेयजल योजना के सापेक्ष 142 नग पेयजल योजनाओं पर डारेक्ट पम्पिंग के माध्यम से सप्लाई की जा रही है एवं 20 नग पेयजल योजना पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर ओवरहेड टैंक के माध्यम से सप्लाई दी जा रही है।
समीक्षा केदौरान कार्यदायी फर्म के एजीएम द्वारा 02 स्थानों पर भूमि विवाद के प्रकरण को बताया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा डी0सी0डी0पी0एम0यू0 को संबंधित उप जिलाधिकारी से वार्ता कर एक सप्ताह में प्रकरण निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त योजनाओ के कार्यों की कम्पोनेंटवार समीक्षा की गई, धीमी प्रगति को देखते हुये जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा कार्यदायी फर्म के एजीएम को कड़े निर्देश दिये गये की आवश्यकतानुसार उचित मैन पावर बढ़ाते हुये योजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें।
समीक्षा के क्रम में फेज-5 के अन्तर्गत कार्यदायी फर्म जैक्शन विश्वराज (जे0वी0) द्वारा कराये जा रहे जनपद में 290 प्रोजेक्ट के कार्यों की कम्पोनेंटवार समीक्षा की गई। जैक्शन विश्वराज (जे0वी0) के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि कुल 290 नग पेयजल योजना के सापेक्ष 76 नग पेयजल योजनाओं पर डारेक्ट पम्पिंग के माध्यम से सप्लाई की जा रही है एवं 10 नग पेयजल योजना पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर ओवरहेड टैंक के माध्यम से सप्लाई दी जा रही है। कार्यदायी फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा 31 स्थानों पर भूमि विवाद के प्रकरण को बताया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा डी0सी0डी0पी0एम0यू0 को संबंधित उप जिलाधिकारी से वार्ता कर एक सप्ताह में प्रकरण निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त योजनाओं के कार्यो की कम्पोनेंटवार समीक्षा की गई, धीमी प्रगति को देखते हुये जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त की गई तथा कार्यदायी फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़े निर्देश दिये गये की आवश्यकतानुसार उचित मैन पावर बढ़ाते हुये योजना के कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराये।
इस अवसर पर डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) संजय कुमार, सहायक अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) अभिषेक पांडेय, डी0पी0एम0, टी0पी0आई0, डी0सी0 डी0पी0एम0यू0 एवं कार्यदायी फर्म मेघा इंजीनियरिंग एण्ड इन्फ्रा0लि0 के एजीएम एवं कार्यदायी फर्म जैक्शन विश्वराज (जे0वी0) के प्रोजेक्ट मैनेजर व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

50 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

1 hour ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago