सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का डीएम ने किया निरीक्षण

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य विभागों द्वारा वृहद कार्यक्रमों का होगा आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का आज जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के साथ मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देख कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण दौरान मंच, स्टालों हेतु आरक्षित स्थल, पार्किंग स्थल सहित विभागीय अधिकारियों द्वार प्रदर्शन किए जाने के संबंध में एक एक कर सभी से जानकारी ली गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ सफल किए जाने हेतु सभी अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन उत्सुकतापूर्वक करें।
कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने बताया कि 12.00 बजे जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन सहित फीता काट कर शुभारंभ किया जाएगा, तत्पश्चात स्टालों का निरीक्षण, विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं अंतर्गत प्रमाण पत्र का वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वृहद कार्यक्रम, युवा एवं रोजगार, उद्यमी कौशल विकास,आईटीआई सहित श्रमिक कल्याण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी मंत्री द्वारा 2.05 बजे जिला पंचायत में प्रेस वार्ता एवं 3.35 बजे जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों संबंधित समीक्षा बैठक की जाएगी।
उक्त कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर कृषि विभाग द्वारा वृहद कार्यक्रम,लोकगीत, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,पंचायतीराज विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम, मनरेगा योजन से संबंधित कार्यक्रम,तथा सायंकाल को भजन/कीर्तन का सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों प्रस्तुति की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

1 hour ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

1 hour ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago