डीएम ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का निरीक्षण,दिया निर्देश

वृहद पैमाने पर योगाभ्यास को करें सुनिश्चित-डीएम

बारिश के दृष्टिगत वैकल्पिक व्यवस्था करने का दिया निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जिला क्रीड़ा स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि बारिश की स्थिति में हॉल में योगाभ्यास हेतु वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके उपरांत उन्होंने स्टेडियम में नवनिर्मित रनिंग ट्रैक, बास्केटबाल कोर्ट आदि को देखा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संबंधी तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि परिसर में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक इंतजाम कर लें। सभी जनप्रतिनिधियों और प्रमुख अतिथियों को आमंत्रित कर लें। मास्टर ट्रेनर से योग प्रोटोकॉल के विषय में पूछा और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सभी इंतजाम करें। उन्होंने पूरे परिसर की साफ–सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। योगाभ्यास के उपरांत सभी के लिए उपयुक्त जलपान की व्यवस्था की लिए भी कहा। उन्होंने जिला आयुष अधिकारी को निर्देशित किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलता पूर्वक आयोजित करें। इसके लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर सुनिश्चित करें योगाभ्यास हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एसडीएम सदर रमेश कुमार, जिला होमियोपैथी अधिकारी डॉ आर.के. द्विवेदी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

4 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

4 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

5 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

5 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

5 hours ago