भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के पापों का विनाश हो जाता है-आचार्य डाo अन्तर्यामी

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नवलपुर चौराहे पर श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य डाo अन्तर्यामी महाराज ने कथा के आखिरी दिन शुकदेव जी महाराज द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई गई श्रीमद् भागवत कथा को पूर्णता प्रदान करते हुए कथा में विभिन्न प्रसंगों श्री कृष्ण का स्वधाम गमन एवं अंत में राजा परीक्षित के मोक्ष प्राप्ति का वर्णन किया।वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य डाo अन्तर्यामी महाराज ने व्यास पीठ से भगवान श्री कृष्ण के स्वधाम गमन की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान जब अपनी लीला समाप्त करके अपने गोलोक धाम गए तभी से कलियुग का वास पृथ्वी पर हो गया। तक्षक नाग ने गंगा किनारे बैठे राजा परीक्षित को आकर डसा तो उनका शरीर जलकर भस्म हो गया। उन्होंने सात दिन श्रीमद् भागवत कथा सुनकर मोक्ष को प्राप्त किया। आचार्य ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। इसके श्रवण करने से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। उसकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और उसके जन्म जन्मांतर के पापों, समस्त दुखों व कष्टों का विनाश हो जाता है।उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है। जब कथा को अपने दिनचर्या में शामिल करेंगे। कथा वाचक ने कहा कि व्यक्ति को अपना जीवन आनंदमय, मंगलमय बनाकर आत्मकल्याण करना चाहिए। इस तरह परीक्षित मोक्ष और कलयुग का वर्णन करते कथा व्यास ने सप्त दिवसीय भागवत कथा को विश्राम दिया। अंत में उन्होंने कहा कि हर इंसान को दीक्षा ग्रहण कर अपना गुरुअवश्य बनाना चाहिए।इसके उपरांत पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा ने स्वामी जी के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।उक्त अवसर पर यजमान गोरख प्रसाद चौरसिया के अलावा लोकसभा मिडिया प्रभारी भाजपा अजय दूबे वत्स, विधानसभा मिडिया प्रभारी अनुप उपाध्याय, सन्नी चौरसिया, इंद्रासन प्रसाद चौरसिया, दिनेश चौरसिया, रवि कुशवाहा, छेदी जायसवाल, राजेश शाह, शेषनाथ चौरसिया, सुरेन्द्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

2 hours ago

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

2 hours ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

2 hours ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

3 hours ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

3 hours ago