डीएम ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

प्राथमिक विद्यालय सिदरखी के व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत तृतीय विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-287 पयागपुर अन्तर्गत मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय एैनी अहलियापुर व सिदरखी का औचक निरीक्षण पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया,इस दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सिदरखी की व्यवस्थाओं को भी परखा।
मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय सिदरखी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारी मयंकर प्रताप से प्रपत्र 06, 07 व 08 की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की और बीएलओ ने बताया कि निरीक्षण के समय तक 03 अदद प्रपत्र 06 व 02 अदद प्रपत्र 07 प्राप्त हुए है।
इसी प्रकार मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय एैनी अलहियापुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारी रमेश से प्रपत्रों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया की गया कि निरीक्षण के समय तक 05 अदद प्रपत्र 06 व 01 अदद प्रपत्र 07 प्राप्त हुए है यहां पर भी डीएम ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य सम्बन्धित से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय और इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज अमन वर्मा मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

4 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

4 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

4 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

5 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

5 hours ago