शत-प्रतिशत पर्ची वितरण कराए जाने के दिये निर्देश
बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में स्थापित इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ डीएम ने ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मोबइल पर वार्ता कर जिले में मतदाता पर्ची वितरण कार्य की प्रगति का जायज़ा लेते हुए l निर्देश दिया कि शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराया जाए ताकि 13 व 20 मई 2024 क़ो जनपद में होने वाले मतदान में मतदाताओं क़ो मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पऱ मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ज्योति चौरसिया,ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी व अन्य संबंधित मौजूद रहे।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…