भारत-नेपाल बार्डर आउट पोस्ट समतलिया व मटेरा एस एस टी बैरियर्स का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता/निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए फ्लाईंग स्क्वायड दल तथा स्टैटिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। जनपद में गठित की गयीं सभी टीमें अधिसूचना के दिनांक से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गयी है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की शुचिता को बनाये रखने के लिये गठित टीमें पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक प्रचार खर्चाे, घूस की वस्तुओं का नकद या वस्तु के रूप में वितरण, अवैध हथियारों, गोला बारूद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी मानक प्रचालन प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायेगीं।
विधानसभा क्षेत्र मटेरा अन्तर्गत तैनात एफ एस टी एवं एस एस टी टीमों की गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने रिसिया मोड़ ,मटेरा चौराहा तथा थाना नवाबगंज अन्तर्गत भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बार्डर आउट पोस्ट समतलिया के निकट स्थित एसएसटी बैरियर्स का निरीक्षण किया। मटेरा चौराहा पर तैनात एसएसटी के प्रमुख ने बताया कि अब तक 53 वाहनों की जाँच की गयीं हैं। जबकि रिसिया मोड़ पर टीम के प्रमुख ने बताया कि निरिक्षण के समय तक 48 वाहनों की जांच पड़ताल की गयीं हैं। इसी प्रकार समतलिया में तैनात एसएसटी टीम के प्रमुख ने बताया कि 31 वाहनों की जांच की जा चुकी है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सम्बन्धित अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए टीमों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता एवं व्यय अनुवीक्षण के पालन सुनिश्चित कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाय। उन्होंने टीमों को निर्देश दिया कि वाहनों की जांच करते समय वीडियोग्राफी अवश्य की जाय तथा अभिलेखीय साक्ष्य हेतु उसे सुरक्षित भी रखा जाय। वाहनों की जांच करते समय वाहन तथा ड्राईवर इत्यादि के बारे में विवरण भी प्राप्त किया जाय।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

27 minutes ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

3 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

3 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

3 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

4 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

5 hours ago