मतदान प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को स्वतंत्र ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आईटीएम चेहरी में चल रहे मतदान प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से प्रशिक्षण सत्र के विषय में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि दोनों पालियों में कुल 05 मतदान कार्मिक बिना पर्याप्त कारण के अनुपस्थित रहे, जिनके विरूद्ध संबंधित विभागों को मतदान कार्य में उदासीनता बरतने के लिए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही माह अप्रैल, 2024 का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को अनुपस्थित कार्मिकों को 24 अप्रैल को प्रातः 9.00 बजे आई०टी०एम० महराजगंज में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है अन्यथा कि स्थिति में उनके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने के आरोप में विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियो से बूथ की संरचना के विषय में जानकारी ली और मतदान के दौरान उनके दायित्वों के बारे भी पूछा। इसी प्रकार मतदान अधिकारी प्रथम से भी मतदान प्रक्रिया संबंधी प्रश्न पूछे। उन्होंने ने मतदान कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग आयोग के निर्देशों को पढ़ व समझ लें और अगर कहीं कोई समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी कर लें। उन्होंने कहा कि आप लोगों के ऊपर सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का दारोमदार है। इसलिए कहीं कोई कमी न छोड़ें और ईवीएम के इस्तेमाल की पूरी प्रक्रिया और इसमें आ सकने वाली संभावित समस्याओं को जान लें, ताकि ऐसी समस्या उत्पन्न होने पर कोई भी अप्रिय स्थिति न पैदा न होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक पीठासीन अधिकारी पुस्तिका को अच्छी तरह पढ़ लें और मतदान प्रक्रिया को कंठस्थ कर लें।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी दो सत्रों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से 1:00 बजे तक और दूसरा सत्र अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 तक चला। प्रत्येक सत्र में 500 मतदान कार्मिकों को 80 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एक पीपीटी सत्र, वीडियो सत्र और ईवीएम पर अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल टीम भी तैनात रही, ताकि किसी मेडिकल इमरजेंसी में आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रथम दिवस पर अनुपस्थित सभी कार्मिकों ने आज प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान डीसी, एनआरएलएम बी.बी. सिंह, डीसी मनरेगा
करुणाकर अदीब, पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस अमरनाथ राय, एसडीएम सदर रमेश कुमार, डीसी अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

4 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

4 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

5 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

6 hours ago