डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भदिला प्रथम का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने हर संभव सहयोग के लिए दिया आश्वासन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को बरहज तहसील अंतर्गत मैरुंड ग्राम भदिला प्रथम का निरीक्षण कर ग्रामवासियों को जलभराव की स्थिति में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को आवश्यक एहतियाती उपायों से अवगत कराते हुए अधिकारियों को राहत सामग्रियों, खाद्यान्न सामग्री, पशुचारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति में लोगों को सजग एवं जागरूक करके कई समस्याओं से राहत पहुंचाई जा सकती है। गांव में 500 यूनिट राहत सामग्री का वितरण जिला प्रशासन द्वारा किया जा चुका है, जिसकी पुष्टि उन्होंने ग्रामवासियों से की। उन्होंने गांव को बारहमासी संपर्क मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए पीडब्लूडी को निर्देशित किया।
डीएम ने एंटी स्नैक वैनम की डोज रखने एवं सर्पदंश की स्थिति में बचाव हेतु जागरूक किया। एहतियाती तौर पर किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए रात को भी पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में क्लोरीन की टैबलेट सहित अन्य आवश्यक दवाएं वितरित की जा चुकी हैं। ग्रामवासियों की आवाजाही के लिए 10 नाव लगाये गए हैं। डीएम ने कहा कि गाँव में पशुओं का टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाए। पशु चिकित्सक नियमित रूप से जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करें। पशुओं को चारे की कमी नहीं होनी चाहिए। साइलेज का वितरण भी किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों व राहत सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गांव में फॉगिंग करने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम अंगद यादव, सीओ आदित्य कुमार गौतम, सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य, ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पक्के मकान की दीवार फांदकर चोरों ने उड़ाए जेवरात व नकदी

लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता बहराइच…

17 minutes ago

दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, मोदी-पुतिन वार्ता ने खींचा सबका ध्यान

भारत-रूस रिश्तों की गर्माहट: मोदी-पुतिन की मुलाकात में व्यापार से लेकर ऊर्जा तक सहयोग पर…

19 minutes ago

जंगली हाथियों ने मचाई तबाही, धान व गन्ने की फसल रौंदकर की बर्बाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…

26 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…

29 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर वन अपराधियों के खिलाफ कसेगा शिकंजा

वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…

32 minutes ago

जीवन के रहस्य

अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…

32 minutes ago