डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए तहसील बरहज अंतर्गत विभिन्न घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, मोबाइल टायलेट एवं अच्छे से बैरिकेडिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। नदी घाटों पर नाव, गोताखोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। छठ पूजा स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु छठ घाट पर पूरी रात मौजूद रहते हैं। उनको किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था भी कर ली जाए। जिलाधिकारी ने छठ पूजा स्थलों पर की गई बैरिकेडिंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन से निर्धारित सीमा के अंदर रहते हुए सुरक्षा संबन्धी मानकों के पालन करने के साथ अर्घ्य देने का अनुरोध किया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि छठ पूजा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी तैयारियां व्यापक स्तर पर की हैं। चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी सहित विभिन्न तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से पूजा स्थलों की निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर एसडीएम अवधेश निगम, ईओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

19 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

19 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

19 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

19 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago